नए अवतार में नजर आई सोनाक्षी सिन्हा, देखें वेब सीरीज का जबरद... - CG Sandesh

नए अवतार में नजर आई सोनाक्षी सिन्हा, देखें वेब सीरीज का जबरदस्त FIRST LOOK

बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' यानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले उन्होंने अपने शानदार डिजिटल डेब्यू का ऐलान कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली वेब सीरीज में एक दमदार पुलिस वाली के किरदार में नजर आएंगी। वहीं इस सीरीज से उन्होंने अपना धमाकेदार पहला लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है। उन्होंने इस वेब सीरीज में अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महिला शक्ति की याद दिलाई है। अमेजॉन प्राइम की इस वेब सीरीज में सोनाक्षी का फर्स्ट लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

पुलिस यूनिफॉर्म में सोनाक्षी का दमदार अंदाज

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने डिजिटल डेब्यू का पहला लुक इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि सोनाक्षी पुलिस यूनिफॉर्म पहले रेल की पटरियों के बीचों-बीच हाथ बांधे खड़ी हैं। उनके आस-पास एक सुनसान इलाका नजर आ रहा है।

महिला दिवस पर दिया फैंस को सरप्राइज

वहीं इसे शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा- 'महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है। इसमें हम सबका विश्वास ही है जो समय के साथ और भी प्रबल हुआ है। और #WomensDay की पूर्व संध्या पर हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। मैं ये दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं कि लड़कियां इसे कैसे करती हैं। आ रही हूं आपकी सेवा और रक्षा करने'।

सीरीज से जुड़े हैं कई बड़े नाम

बता दें कि इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ अभिनेता विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं। सीरीज का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट) के साथ-साथ जोया अख्तर और रीमा कागती (टाइगर बेबी) द्वारा किया गया है। इस सीरीज का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है। रीमा इससे पहेल अमेजॉन के साथ 'मेड इन हेवन' कर चुकी हैं। वहीं 'मिर्जापुर', 'इनसाइड एज' और 'मेड इन हेवन' के बाद यह एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट का चौथा प्रोजेक्ट है। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट के नाम और रिलीज डेट का ऐलान अभी बाकी है।


अन्य सम्बंधित खबरें