ग्राम बटईकेला में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर द्वारा ग्राम बटईकेला में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के महिला समूहों द्वारा भाग लिया गया कार्यक्रम में श्री प्रदीप कुमार कुजूर विशेषज्ञ उद्यानिकी ने कृषि में महिलाओं की भागीदारी एवं बदलते परिवेष में महिलाओं की नवीन भूमिका पर प्रकाश डाला गया इसके साथ ही पोषण वाटिका लगाने की विधि पर चर्चा की गई उपस्थित महिलाओं को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक रहने एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील करते हुए मास्क वितरण भी किया गया साथ ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा निर्मित कृषि पंचाग 2021 का भी वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित अनिता लकड़ा विशेषज्ञ कृषि प्रसं. एवं खाद्य अभि. द्वारा महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब से और क्यों मनाते आ रहे है की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण के महत्व को बताया एव उनकी जीवन में अनेक भूमिकाओं जैसे कृषि, उद्यमिता एवं अन्य कार्यों में नेतृत्व एवं बराबरी की भागीदारी रखने हेतु जागरूक किया गया । कार्यक्रम में श्री एस. के. भुआर्य विशेषज्ञ के.वि.के. जशपुर, श्री बलराम सोनवानी यंग प्रोफेशनल (एन.आर.एल.एम.)ए श्रीमति ललिता बाई बी.डी.सी.ए श्रीमति निर्मला बाई सरपंच सहित ग्राम के 80 महिलाओं ने भाग लिया ।