बसना : विद्युत वायर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम पिरदा में विद्युत वायर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
मामला 10 जुलाई का है, पुलिस ने जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया, जहाँ मृतक उद्धेश बरिहा की मृत्यु ग्राम पिरदा श्रीराम स्टील के पीछे अशोक पण्डा के खेत मेड के पास गौरी उर्फ सरस्वति नायक पति उमाप्रसाद नायक उम्र 42 साल के द्वारा अपने बोर कनेक्शन में दिए गये थ्री फेस विद्युत वायर जो पुराना होने कई जगह से छीला/कटा होने एवं पर्याप्त उंचाई से विधुत वायर को बोर कनेक्शन तक नहीं ले जाने के कारण मृतक उद्धेश बरिहा की विद्युत वायर के चपेट में आने से मृत्यु होना पाया गया.
बताया गया कि मृतक उद्धेश बरिहा उर्फ ननकी पिता मुरली बरिहा उम्र 22 साल के बांए हांथ गदेली, उंगली में जलने का फफोला पडने का निशान मिला, मृतक का पी0एम0 सीएचसी बसना से कराया गया. जिसे रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतक की मौत बिजली करेंट लगने से हृदय गति रूकने के कारण होना लेख किया गया.
जिसपर पुलिस ने सरस्वति नायक के द्वारा उपेक्षा पूर्ण कार्य करना पाये जाने से अपराध धारा 304 ए का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.