सांकरा : ट्रेक्टर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत.
सांकरा थाना अंतर्गत पट्रोल पम्प के पास ट्रेक्टर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 05 फरवरी 2021 को तुलसीराम तथा बल्लभ सराब मोटर सायकल क्रमांक CG06 GO 7947 में सांकरा आये थे, मोटर सायकल को तुलसीराम चला रहा था तथा पीछे बल्लभ सराब बैठा था. जैसे ही दोनों सांकरा के चौधरी पट्रोल पम्प के पास पहुंचे तो अज्ञात ट्रेक्टर का चालक तुलसीराम तथा बल्लभ सराब को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे तुलसीराम की मौत हो गई, बल्लभ सराब के दाहिने पैर में चोट आया तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के अपराध धारा 279,337,304 ए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें