सीता चिंतामणी को मिली नई जिम्मेदारी...बनी अन्य पिछला वर्ग प्रकोष्ठ के जिला पर्यवेक्षक...
दुनिया मे दो तरह के लोग होते हैं एक कम काम का ज्यादा प्रचार, तथा दूसरे प्रचार कम पर काम ज्यादा..सीता चिंतामणी पटेल दूसरे वर्ग में आती हैं। शांत हंसमुख तथा मिलनसार सीता पटेल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 से जिला पंचायत सदस्य हैं, जिन्हें एक नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
सीता चिंतामणी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सिर्फ पार्टीगत कार्य ही नही अपितु अपने क्षेत्र क्रमांक 10 में प्रत्येक छोटे-बड़े सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम के अलावा भी किसी भी समाज के पारिवारिक कार्यक्रम में भी सदैव सम्मिलित होती हैं। इनका क्षेत्र पिछड़ा वर्ग बाहुल्य है तथा औऱ स्वयं भी पिछड़ा वर्ग से ताल्लुख रखती हैं।
जिसे देखते हुवे प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग कृष्ण कुमार यादव(राजू) ने सीता चिंतामणी पटेल को बलौदाबाजार जिला हेतु पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा है। तथा प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि जिला बलौदाबाजार के अन्य पिछड़ा वर्ग की समस्याओं के समाधान के साथ साथ उनके विकास हेतु सीता चिंतामणी हमेशा ततपर रहेंगी। जिला पर्यवेक्षक बनने पर क्षेत्र क्रमांक -10 के कार्यकर्ताओं के साथ समाज मे हर्ष व्याप्त है