बागबाहरा : पूर्व में रिश्ता को तोड़वाए हो कहकर पुरानी बात को लेकर मारपीट.
शिकायतकर्ता सीता ध्रुव ने पुलिस को बताया है कि उसके घर में पूर्व से मोहन का आना-जाना था जो 9 मार्च 2021 के दोपहर 03:00 बजे उसके घर के सामने आया और सीता ध्रुव को आवाज देकर बुलाया तब सीता ध्रुव घर से बाहर निकली, तब उसे मोहन ने कहा कि चल मेरे साथ तुम्हारे बड़े बेटा गोविन्द जो रायपुर में ईंट भट्ठा में काम करता है वहां जायेगें. तुम मेरे पूर्व में रिश्ता को तोड़वाए हो वहां जाकर पुछताछ करेंगें. और पुरानी बात को लेकर मोहन सीता ध्रुव को मां बहन की गंदी-गंदी गुप्ता र करने लगा और हाथ थप्पड व लाठी, डण्डा एवं चप्पल से मारपीट किया.
मारपीट करते समय मोहन जान से मारने की धमकी दे रहा था, मारपीट करने से सीता के मस्तक में, बांये कान, दाहिने हाथ की कलाई एवं बांये हाथ की कोहनी के पास, बांये घुटना मे चोट लगा. घटना को पार्वती, लीना ध्रुव एवं वहां पर उपस्थित लोग एवं आने-जाने वाले लोग देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोहन के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.