ग्राम पंचायत अचानकपाली के गोठान, पँचायत मेहरबान, स्व सहायता ... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत अचानकपाली के गोठान, पँचायत मेहरबान, स्व सहायता समूह के महिला परेशान, गोठान अध्यक्ष अंतर्ध्यान...!

जब सैंयॉं भये कोतवाल, अब डर काहे का, यह कहावत चरितार्थ होता है ग्राम पंचायत अचानकपाली के गोठान में शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी में से एक योजना गोठान है सभी की नजर गोठान पर टिका हुआ है लेकिन ग्राम पंचायत अचानकपाली के गोठान में किसी को भय नहीं है अचानकपाली के गोठान में महिला स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी खाद का कार्य किया जा रहा है जो पिछले चार-पांच माह से कार्यरत है लेकिन अभी तक उनको ₹1 का भुगतान नहीं हुआ है लगभग 58 क्विंटल 50 किलो वर्मी खाद बिक चुका है एवं गोठान समिति के खाता में पैसा आ भी चुका है 


लेकिन गोठान समिति ने स्व सहायता के महिलाओं को पैसा के नाम पर घुमा रहे हैं हद तो तब हो गई जब गोठान अध्यक्ष के नाम पर जनपद सीईओ द्वारा नोटिस का जवाब नहीं देने तथा लापरवाही एवं स्व सहायता समूह के शिकायत पर जनपद सीईओ द्वारा नोटिस काटा गया की गोठान अध्यक्ष को पद से मुक्त कर नया गोठान अध्यक्ष नियुक्त किया जाए उसके बावजूद भी जनपद सीईओ के आदेश की अवहेलना किया जा रहा है और गोठान अध्यक्ष महोदय तीर्थ यात्रा में मस्त हैं जबकि महिलाओं एक-एक पैसा के लिए तरस रहे हैं ऐसा लगता है कि गोठान अध्यक्ष के सपोर्ट में जनपद के कुछ नुमाइंदे भी सह दे रहे हैं तभी तो नया गौठान अध्यक्ष का नियुक्ति नहीं किया जा रहा है आखिर मे स्व सहायता समूह के महिला जाए तो कहां जाए किस से गुहार लगाएं देखना है समाचार लगने के बाद गोठान अध्यक्ष का नया नियुक्ति होता है या पुराना ही अध्यक्ष अपने पहुंच का फायदा उठाकर अपने पद पर बने रहते हैं


अन्य सम्बंधित खबरें