एक सरपंच ऐसा भी...!सरपंच ने की सोसायटी से चावल, शक्कर की अफर... - CG Sandesh

एक सरपंच ऐसा भी...!सरपंच ने की सोसायटी से चावल, शक्कर की अफरा-तरफी और लिखाई चोरी होने की झूठी रिपोर्ट..सरपंच रिमांड पर..

रायगढ़ जिले में आये दिन पंचायतों के बड़े-बड़े कारनामे होते रहते हैं कहीं, मृतक के नाम से राशन, तो कहीं पूंजीपतियों के नाम से मनरेगा में हाज़री ,लेकिन यहां तो मामला ही अनोखा है।
पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दूकान से चावल, शक्कर चोरी किये जाने की झूठी रिपोर्ट लिखवाकर चावल, शक्कर की अफरा-तफरी कर फरार हुये सरपंच को अमानत में खयानत के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

चावल की खरीदी करने वाले को भी आरोपी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है जो फरार है । जानकारी के अनुसार 07 अगस्त 2019 को थाना पूंजीपथरा में ग्राम सामारूमा का तत्कालीन सरपंच लक्ष्मी प्रसाद सिदार पिता मेहत्तर लाल सिदार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सामारूमा रिपोर्ट लिखवाया कि दिनांक 06-07 अगस्त 2019 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ग्राम सामारूमा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से लगभग 62 क्विंटल चावल और 10 किलो शक्कर चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 457,380 दर्ज कर विवेचना में लिया गया । अपराध की विवेचना में रिपोर्टकर्ता/सरपंच के द्वारा चावल, शक्कर की अफरा-तफरी करने के सबूत मिले, इसकी भनक लगते ही सरपंच गांव से फरार हो गया । विवेचनाधिकारी द्वारा चोरी की सम्पत्ति (चावल) की खरीदी करने वाले पंचराम के यहां से 62 क्विंटल चावल की जप्ती किया गया एवं साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 457,380 IPC हटाकर धारा 409,411 भादवि एवं 3,7 ई.सी. एक्ट जोड़ी जाकर विवेचना की जा रही थी कि आरोपी पंचराम भी फरार हो गया है।

आज आरोपी पूर्व सरपंच लक्ष्मी सिदार के गांव आने की सूचना टी.आई. कृष्णकांत को मिली जिस पर थाने से उप निरीक्षक एम.डी. जायसवाल के हमराह स्टाफ ग्राम सामारूमा भेजा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । एक आरोपी पंचराम फरार है, जिसकी पतासाजी के लिये मुखबिर लगाये गये हैं ।


अन्य सम्बंधित खबरें