बोर घर के कमरे का ताला तोड़ कर 25 कट्टा धान पार... - CG Sandesh

बोर घर के कमरे का ताला तोड़ कर 25 कट्टा धान पार...

रायगढ़। सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकापारा से किसान द्वारा भूख पसीने से कमाई गई धान चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

मिली जानकारी अनुसार लूकापारा निवासी गिरजा शंकर चौहान ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपने कोठार बोर घर में एक कमरे पर ताला बंद कर 40 कट्ठा स्वर्णा धान रखा हुआ था। जो 7 मार्च को सुबह 7:00 बजे बोर घर पर जाकर देखा तो वहां लगा हुआ ताला टूटा हुआ मिला। जिससे धान चोरी की आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखने पर पता चला कि कमरे से 25 कट्ठा धान को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें