बसना : मेरे बच्चे को क्यो डांट रही है कहकर की गाली गलौच और म... - CG Sandesh

बसना : मेरे बच्चे को क्यो डांट रही है कहकर की गाली गलौच और मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम गुढयारी में मेरे बच्चे को क्यो डांट रही है कहकर गालीगलोच, मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2021 को शाम करीब 05.30 बजे चंद्रिका पटेल अपने किराना दुकान में थी. चंद्रिका का लड़का नवल पटेल घर के सामने गली में पडोस के रहने वाले बल्लू का लड़का राज के साथ आपस में खेल रहे थे. जहाँ खेलते खेलते दोनो बच्चे आपस में झगड़ा होने लगे. जिसे देखकर चंद्रिका छुड़ाने के लिए दुकान के बाहर आयी और दोनो बच्चे को अलग-अलग कर समझा रही थी कि झगड़ा मत करो. इसी बात को सुनकर पड़ोसी पिंटु सिदार एवं उसकी मां लोरमहिन सिदार उसके दुकान के सामने आये और बोले कि मेरे बच्चे को क्यो डांट रही है कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगे.

जिसे चंद्रिका द्वारा गाली गुप्तार करने से मना करने पर पिंटु एवं उसकी मां लोरमहिन आवेश में आकर हांथ मुक्के से उसके बाल पकड़कर मारने लगे, एवं पिंटु की मां चप्पल से उसके पीठ, बांह को मारे हैं जिससे बांए हांथ एवं पीठ में चोंटे आई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें