सरायपाली : ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कारवाही.

सरायपाली पुलिस ने 10 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर रोशन प्रधान नाम के व्यक्ति को ग्राम परसदा के रोड़ किनारे महुआ झाड़ के नीचे में लोगों को अवैध धन लाभ कमाने के लिये ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर ग्राम परसदा के रोड़ किनारे महुआ झाड़ के नीचे पहुंचकर घेराबंदी किया गया. जहां एक व्यक्ति शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये।


पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम रोशन प्रधान पिता आनंद प्रधान उम्र 33 साल साकिन पौंसरा थाना बसना का होना बताया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के पानी बाटल में 200ml हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं दो नग डिस्पोजल गिलास कुल किमती 60 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें