तेन्दूकोना : नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर मामला दर्ज.
थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम तेन्दूकोना में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.
लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च 2021 को सुबह 09:00 बजे लगभग उसकी लड़की को दुकान में काम करने वाला लड़का स्कूल छोड़ने निकला था, जहाँ से लड़की अपने सहेली के घर छोड़ने व साथ मे स्कूल जाऊंगी बोली तो वह लड़की को के घर छोड़ के आया. लेकिन लड़की स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल के मैडम ने घर वालों को फोन पर सुचना दी की लड़की स्कूल नहीं पहुंची है. और उसे किसी के साथ जाते देखे है.
इसके बाद लड़की के सहेली के घर जाकर पूछा गया तो बताया गया कि लड़की पानी का बॉटल लेकर स्कूल जा रही हुं कहकर गई है, तब लड़की को फ़ोन लगाने पर उसने बताया कि पिथौरा में हुं और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया.
बताया गया कि नाबालिग लड़की को मिलन साहू बहला फूसलाकर भगाकर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.