सिंघोडा : बागद्वारी से 04 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सिंघोडा : बागद्वारी से 04 लीटर महुआ शराब जप्त.

सिंघोडा पुलिस ने 10 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बागद्वारी के सेतकुमार पटेल नामक व्यक्ति को अपने बाडी में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखे पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये संभावित स्थान पर जाकर घेराबंदी कर सेतकुमार पटेल को पकड़ा.

पुलिस ने बताया कि आरोपी सेतकुमार पटेल पिता भोजराज पटेल उम्र 32 साल साकिन बागद्वारी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. के द्वारा एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली वाटर केन डिब्बा में भरा लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया है. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)-LCG अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें