बागबाहरा : कोमाखान बोइरगांव में यादव सामाज के राधाकृष्ण मन्दिर का प्राणप्रतिष्ठा भव्यायोजन
कोमाखान अंतर्गत बोइरगांव में श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण डोंगरसिंग नायक ,(रामलाल नायक पूर्व सरपंच बोइरगांव,)एंव यादव समाज बोइरगांव के संयुक्त प्रयास एंव आर्थिक सहयोग तथा श्रमदान से राधाकृष्ण मंदिर तैयार किया गया जिसके प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्यरूप से श्री कृष्ण भजन ,कृष्णकथा,, तथा सांस्कृतिक संध्या के साथ सम्प्न्न हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव थे ,सर्वप्रथम मंदिर जाकर राधा कृष्ण भगवान की पुजा अर्चना कर बोइरगांव सहित क्षेत्र के जनता की खुशहाली की कामना कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात बोइरगांव सहित बाहर से आये श्रद्धालुओं को संबोधित कर अपने उध्बोधन में ,,राउत नाच दोहा से से शुरू किया
अरे रे रे भाई रे,,
गउ माता के महिमा भैया, नी कर सकी बखान रे,
नाच कूद के जेला चराइस, कृष्णचंद्र भगवान रे,
नारी निंदा झन कर गा, नारी नर के खान रे।
नारी नर उपजाव भैया, धुरू – पहलाद समान रे,।
इन दो पंक्ति दोहे के साथ भगवान श्री कृष्ण हमारे यदुकुल के इष्ट देव है ,आज सभी को भगवान श्री कृष्ण के आदर्शो पर चलने की जरूरत है तभी सामाज का सर्वागीण विकास संभव है,सामाज के हर बच्चे को शिक्षा देना अनिवार्य है ,समाज मे नशापान जैसे व्याप्त बुराई को भी त्यागने की जरूरत है तभी समाज सशक्त हो सकता है ।हर समाज मे नारीशक्ति की बहुत बड़ी भूमिका होती है ,इश्लिये हर सामाज में बेटियों के उच्च शिक्षा और सम्मान पर ध्यान देना जरूरी है ,बड़ी सौभाग्य है कि आज मुझे बोइरगांव यादव सामाज के राधाकृष्ण मन्दिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इश्लिये आज मैं यहाँ राजनीति के विषय मे कुछ नही कहूंगा ये क्षेत्र की जनता का भी मुझ पर बहुत बड़ा आशीर्वाद है ,इश्लिये मैं आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा क्षेत्र वासियों के आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहे बस यही आपसे प्राथना है।

कार्यक्रम के इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष संतोष पटेल,,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष रविनिषाद ,कसेकेरा सोसायटी अध्यक्ष संतोष यादव, प्रदीप यादव, गोलू जैन ,नरेंद्र जैन,विष्णुमहानन्द एल्डरमेन बागबाहरा ,बड़ाखान, ग्रामपंचायत बोरगांव सरपंच वीरेन्द्र महानन्द ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सहित यादव समाज के मुख्या और कार्यकारी सदस्य सहित बोइरगांव सभी ग्रामीण सहित क्षेत्र से आये श्रद्धालु गण उपस्थित थे ।।
