बागबाहरा : शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ,,मन्दिरो में गूंज उठी ओम नमः शिवाय
कोमाखान क्षेत्र के कसेकेरा पंचायत ग्राम महादेवा में हर वर्ष की भांति बृजेश्वर नाथ महादेवा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है ,लोग श्रद्धा पूर्वक महादेव के दर्शन के लिए आते है है ,यहां हर वर्ष महाशिवरात्रि एंव श्रावण मास में मेला लगता है बागबाहरा क्षेत्र सहित पडोशी राज्य से भी दर्शनार्थी यहां भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आते है महाशिवरात्रि को होने वाले भंडारे एवं मेले में क्षेत्र के सुदूर अंचलों से हजारों की संख्या श्रध्दालु आकर दर्शन एवं भंडारे का लाभ लेते हैं।
महाशिवरात्रि को उमंग एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए विभिन्न रामायण मंडलियों को आमंत्रित किया गया था। स्वयंभू महादेव के नाम से विख्यात इस मंदिर में निर्माण एवं विकास के कार्य निरंतर जारी है। इस मंदिर के संबंध में एक पुरानी कहानी प्रचलित है, राजाओं के द्वारा शिवलिंग को अपनी राजधानी में ले जाने का प्रयास किया गयां किंतु यह शिवलिंग अपने स्थान पर स्थित रही। मंदिर का अपना एक विशेष चमत्कार है, निसंतान दंपत्तियों द्वारा पूजा अर्चना कर मनोकामना रख संतान की प्राप्ति हुई है।
क्षेत्र के विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के द्वारा अपने विभिन्न कार्यों के लिए इस विशाल मंदिर परिसर का उपयोग किया जाता है। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए संस्था ने सभी संस्थाओं को तन-मन से सहयोग प्रदान किया जाता है। गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेला एवं भव्य भंडारे में सभी भक्तों को सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिए भण्डारा भोग प्रासाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशिर्वाद लिए।।