युवक ने जंगल में जाकर लगाई फांसी....ग्रामीणों की सूचना पर  म... - CG Sandesh

युवक ने जंगल में जाकर लगाई फांसी....ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस....

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघनपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पता चला कि गांव के व्यक्ति ने जंगल में जाकर फांसी लगा लिया है। ग्रामीणों की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो शनिवार को घर से निकला हुआ था कुछ दिनों तक घर नहीं आने के बाद परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन की परंतु मृतक नहीं मिला। शव का शिनाख्ती सिंघनपुर निवासी बाबूलाल राठिया पिता बेदराम राठिया उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है।

आज ग्रामीण जब सिंघनपुर के जंगल अंदर गुफा की ओर जा रहे थे तभी व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर पेड़ से लटका हुआ मिला जहां शव पुरी तरह से सड़ गया था जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक 2 4 दिन पहले ही यह आत्मघाती कदम उठा लिया है।

मौके से मिला सुसाइड नोट..

सुसाइड नोट में मृतक ने यह लिखा था कि मैं मानसिक रूप से परेशान हूं जिसकी वजह से आत्महत्या कर रहा हूं।


अन्य सम्बंधित खबरें