शौच के लिए घर से निकली महिला के साथ दुष्कर्म... दूसरे दिन ही... - CG Sandesh

शौच के लिए घर से निकली महिला के साथ दुष्कर्म... दूसरे दिन ही पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रात्रि के समय शौच के लिए घर से निकली महिला के साथ बलपूर्वक जंगल में ले जाकर मारने पीटने की धमकी देते हुए युवक द्वार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 376,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी है।

मिली जानकारी अनुआर 10 मार्च को थाना घरघोड़ा में दर्ज दुष्कर्म के आरोपी को आज दूसरे दिन ही घरघोड़ा पुलिस गिरफ्तार कर ली है। जानकारी के अनुसार बीते रोज थानाक्षेत्र की महिला ग्राम बरौद के रहने वाले किर्तन राठिया पिता लोहर साय राठिया (उम्र 26 वर्ष) पर डरा धमकाकर बलात संभोग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।

पीड़िता बताई कि 5 मार्च की रात्रि घर से बाहर दिशा मैदान के लिये निकली थी, वहां किर्तन राठिया अचानक आकर पकड लिया और जंगल ले जाकर मारने-पीटने की धमकी देकर दुष्कर्म किया, उसके डराने-धमकाने से महिला भयभीत थी । घटना के संबंध में अपने पति को बताई और थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य सम्बंधित खबरें