महासमुन्द : प्रेमलाल  नायक बने भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ... - CG Sandesh

महासमुन्द : प्रेमलाल नायक बने भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, शुभचिंतकों ने मिठाई बांट कर किया खुशी जाहिर

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी व जिला भाजपा महासमुंद के संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के अनुशंसा एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कामता पटेल की सहमति से जिला उपाध्यक्ष के लिए रजपालपुर सरपंच प्रेमलाल नायक का चयन किया है।

ज्ञात हो प्रेमलाल नायक काफी लंबे समय से संगठन में जुड़े हैं, पार्टी के प्रति उनकी सक्रियता एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रेमलाल नायक की नियुक्ति से सम्पूर्ण पिछड़ा वर्ग समाज में हर्ष व्याप्त है।शुभ चिंतकों ने मिठाई बांटी कर अपनी खुशी का इजहार किया । सम्पूर्ण पिछड़ा वर्ग के विविध समाजों ने सही व्यक्ति के चुनाव को लेकर प्रशंसा जाहिर की है। 

वहीं प्रेमलाल नायक ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष संगठन और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी व जिलाध्यक्ष कामता पटेल,जिला भाजपा महासमुंद के संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ विशाल अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान व अधिकारों की प्राप्ति हेतु कड़े संघर्ष का संकल्प ले कार्य करने का निर्णय लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें