बागबाहरा : फायनेंस कंपनी के सामने से मोटरसाइकल हुई चोरी.
बागबाहरा थाना अंतर्गत NH353 एल0एन0पी0 आफिस के सामने से मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र राजपूत झलप चौक बागबाहरा स्थित एल0एन0टी0 फायनेंस कंपनी में फिल्डवर्कर के पद पर पदस्थ है. जो प्रति दिन के भांती दिनांक 10 मार्च 2021 को रात्रि करीबन 07/40 बजे अपने मो0सा0 काला एवं लाल कलर HF डिलक्स क्रमांक CG 25 E 4861 कीमती करीबन 20,000 मुल्य को आफिस के सामने खड़ी कर आफिस में काम करने लगा. और काम ख़त्म कर रात्रि 8:30 बजे घर जाने के लिए बाहर निकला तो देखा की जिस जगह पर गाडी मो0सा0 खडी किया था वहां पर नही था आस पास पता तलाश किया, नही मिला.
बताया गया कि कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकल HF डिलक्स क्रमांक CG 25 E 4861 को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.