बसना : उधारी पैसा नहीं देने पर गाली गलोच व मारपीट, ईलाज के लिए रायपुर रिफर
बसना थाना अंतर्गत इमलीडीपा के पास उधारी पैसा नहीं देने पर गाली गलोच व मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2021 को निमंकर प्रधान का भतीजा बिजु प्रधान रात्रि में ग्राम जोगीपाली से गम्मत नाचा देखकर वापस गांव पौंसरा आ रहा था कि रात्रि 02.00 बजे के आस पास जोगीपाली पौंसरा रोड में इमलीडीपा के पास ग्राम पौंसरा का दिलीप साहू उसके भतीजा बिजु प्रधान को ठेला से लिए उधारी पैसा को मांग रहा था.
तभी ग्राम पौसरा के संजय साहू द्वारा बिजु प्रधान को पैसे के नाम पर मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा. तब बिजु प्रधान द्वारा गाली गलौच करने से मना किया तो गुस्से में आकर संजय साहू अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का तथा डण्डा से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दिया.
उस समय वहां पर उपस्थित दिलीप साहू एवं सदानंद प्रधान निवासी पौसरा के द्वारा घटना को देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं. मारपीट के बाद बिजु प्रधान उसके पास उसके घर आकर उसे उक्त घटना के संबंध में बताया. उस समय उसके सिर में चोंट लगने से खुन निकल रहा था तथा शरीर के अन्य भागों में भी चोंट लगा था. तब वह बिजु को चोंट के ईलाज के लिए एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल बसना लाया जहां पर डाक्टर द्वारा ईलाज के बाद आगे के ईलाज के रिफर करने पर ईलाज हेतु एम्स अस्पताल रायपुर लाया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.