तेन्दुकोना : 20 नग देशी प्लेन शराब जप्त.
तेन्दुकोना पुलिस को 12 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भुरकोनी की ओर से तेन्दूकोना की ओर कुछ लोग मोटर सायकल से देशी मदिरा शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम भीखापाली में कुम्हारीमुड़ा चौक पर खड़ा था कि उसी समय मोटर सायकल क्रमांक CG06GG9193 में दो व्यक्ति बीच में एक प्लास्टिक बोरी मे सामान रखे भुरकोनी की ओर से आ रहे थे जिन्हे रोककर पुछताछ किया तो चालक अपना नाम सुमीत अग्रवाल एवं पीछे बैठे व्यक्ति ढालन कुमार साहू निवासी तेन्दूकोना का होना बताये. आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ देशी मदिरा प्लेन शराब 20 नग पौवा प्रत्येक में 180 ML लिखा हुआ कुल 3600 ML (3.6 लीटर) किमती 1600/- रूपये एवं परिवहन का मोटर सायकल काला लाल रंग का सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG06GG9193 किमती 20,000/- रूपये को जप्त किया गया. आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(A) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।