17 वर्षीय बालक लापता..फिरौती के लिए मांगी जा रही 5 लाख..अपहरण या साजिश....!
जिले के सारंगढ़ तहसील के कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.
यहां स्थानीय लोगों के बताए मुताबिक बुधवार को गांव का ही रहने वाला एक 17 वर्षीय युवक अपने घर से बिना बताए कहीं निकल गया । उसकी खोजबीन में लगें परिवार वालों ने घण्टोंउसे तलाशने के बाद परेशान होकर कोसिर थाने पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी ।। पुलिस ने बिना समय गंवाए लापता युवक की तलाशी शुरू कर दी।
इस कड़ी में तब नया मोड़ आया आया जब पुलिस को यह समझ नहीं आया आखिर माजरा क्या है… इस पर उन्होंने गक्त घटना की जानकारी रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह को दी। फिर उनके दिशा-निर्देश प्रदेश पर वापस एक्शन में आई पुलिस घटना की अलग-अलग ढंग से जांच में जुट गई है। वही खबर है कि गुमशुदा युवक के मोबाइल से एक मैसेज टाइप किया जाकर उस टाइप मैसेज में पांच लाख रु. की फिरौती मांगी जाती है। उस मोबाइल से पुनः थोड़ी देर में एक और मैसेज आता है।गांव के ही एक रामू के यहां 5 लाख रु छोड़ देने को कहा जाता है।दूसरे दिन लापता युवक के पिता के मोबाइल पर वापस मैसेज आता है कि शामू के यहां 2 लाख रु छोड़ना है। दो दिन दो अलग-अलग लोगों के यहां फिरौती छोड़ने की जानकारी मिलने पर उसकी तलाश में जुटी पुलिस भ्रमित हो जाती है। इसके अलावा आज सुबह फिर एक मैसेज उसके पिता के पास लापता युवक के मोबाइल से आता है जिंसमे लिखा जाता हैं कि जगदीश (परिवर्तित नाम) के यहां 2 लाख रु छोड़ो।
इस मैसेज की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों को देता है। फिलहाल घटना को लेकर रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस अपराध के पीछे कोई शातिर शख्स हो सकता है जो पुलिस टीम को पिछले दो दिनों से छका रहा है। पुलिस की कोशिश है कि जल्दी ही आरोपी को हिरासत में लिया जाए और अगर कोई यह सब जान बूझकर भी कर रहा है तो भी उसका पता लगा लिया जाएगा। उसके पकड़ने के बाद उसके ऊपर बड़ी कार्यवाही की जाएगी।