बागबहरा जनपद पंचायत में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हजा... - CG Sandesh

बागबहरा जनपद पंचायत में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हजारों युवा वर्ग ने करवाया पंजीयन

जिले में युवाओं, महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार के विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 12 मार्च को विकासखंड बागबाहरा के जनपद पंचायत में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिसमें हजारों की संख्या में युवक युवती सहित महिलाएं पहुंची रोजगार मेले में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने अपना पंजीयन रोजगार मेले में कराया ।

कौशल विकास योजना के तहत 450 पंजीकृत हुए

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में 120 पंजीकृत हुए

जिला कौशल विकास प्राधिकरण में 70 पंजीकृत हुए

बैंक ऑफ बड़ौदा (RSETI)में 140 पंजीकृत हुए

ICA edu skill में 70 पंजिकृत हुए

LIC में 65 पंजीकृत हुए।

कौशल विकास योजना एवं प्राइवेट सेक्टर मिलाकर लगभग 1000 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर थे कार्यक्रम की अध्यक्षता में भेखलाल साहू विराजमान थे, मुख्य अतिथि ने रोजगार मेले में शामिल हुए सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए रोजगार मेले से मिलने वाले लाभ के विषय में जानकारियां दी जिससे बेरोजगार युवा वर्ग बैंक से ऋण प्राप्त कर अपने योग्यता अनुसार कार्य कर सकें जिला स्तरीय रोजगार मेले में बिहान योजना के महिला समूह के द्वारा बिहान रोजगार मेला के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित सामग्री जैसे बांस से बने सोफा झूला , टी टेबल , हैंडबैग आदि खाद्य सामग्री में, मशरूम, मुरकू,अचार, पापड़, बड़ी, मसाला ,सहित,,, फिनायल, साबुन ,रंग बिरंगे मिट्टी के बर्तन आदि। स्व सहायता बिहान महिलाओं से पूछने से मालूम हुआ कि यहां सभी सामग्री हमारे महिला समूह द्वारा घर में तैयार किया जा रहा है कम लागत और कम समय में ही यह सामग्री बनकर तैयार हो जाती है जिससे महिला समूह की बहने घर बैठे काम करके अच्छा लाभ कमा रही है और निकट भविष्य में हमारे द्वारा निर्मित सामग्रियों के विक्रय के लिए विक्रय केंद्र का विस्तार होगा जिससे सभी वर्ग और सभी क्षेत्र के लोग लाभ लेकर अपनी आय दोगुनी कर पाएंगे जिला स्तरीय रोजगार मेले मैं बागबाहरा क्षेत्र के दूर-दूर से युवा वर्ग शामिल होकर पंजीयन करवाए हैं शासन द्वारा सहायता प्राप्त होता है तो युवा अपने हुनर से स्वरोजगार अपनाकर बेहतर कार्य कर सकते हैं।।


अन्य सम्बंधित खबरें