छत्तीसगढ़ में अब छात्र भी बन गए फर्जी पत्रकार.. कुछ छात्र अखबारों और वेब पोर्टलों के नाम से वसूली करते पकड़ाए...
पत्रकार और फर्जी वेबपोर्टलों का एक और कारनामा...
पत्रकारिता कॉलेज के कुछ फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र अपने आप को पत्रकार बताकर आबकारी विभाग की वाहन को जबरन रोककर वसूली और पैसा उगाही की नाकाम कोशिश की. खमंतराई पुलिस से जनकारी प्राप्त होने पर उक्त पत्रकार को सम्पूर्ण जानकारी खमतराई के थानेदार विनीत दुबे ने दी. और शिकायत मिलने पर 3 छात्रों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। हमने हर बार फर्जी पत्रकार और वेब पोर्टल के पत्रकार बनकर बड़ी प्रेस के नाम से तथा सभी अख़बार का नाम उपयोग करते हुए ऐसे फर्जी पत्रकारों के बारे में कई बार अपने समाचार में समाचार प्रकाशित किया। पता चला है,कि तीन तथाकथित फर्जी पत्रकार छात्र में से एक फर्स्ट सेमेस्टर का पत्रकारिता कॉलेज का छात्र है.
और उसने एक अखबार का नाम लेकर आबकारी अधिकारियों को चमकाया और पैसा वसूली की बात की है. ज्ञात रहे कि उक्त अखबार ने लगातार अपने समाचार में बेबाकी से आबकारी विभाग की खबरों को प्रकशित किया। तथा जब भी आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब और शराब के कोचिये पकडे गए है. उसको भी समाचार पत्र में प्रमुखता के साथ अपने अख़बार में प्रकाशित करते आये है. इसी का फायदा उठाकर उक्त अखबार का नाम लेकर इन छात्रों में से एक ने लिया है. छात्र का पत्रकारिता जीवन समाप्त ना हो जाए. जिसके के कारण उनका नाम प्रकाशित नहीं कर रहे है. पुलिस अगर कार्रवाई करती है तो नाम प्रकाशित किया जायेगा।