महाशिवरात्रि पर्व पर खेमड़ा में संसदीय सचिव हुए शामिल, क्षेत्र वासियों के लिए की मंगल कामना
बागबाहरा के ग्राम खेमड़ा में संसदिय सचिव शामिल हुए और क्षेत्र वासियों के सुख समृध्ध्दि के लिए मंगल कामना की ,इस अवसर पर ग्राम खेमड़ा में रमायन कथा ,शिवभक्ति और शिव चालिसा का पाठ किया गया, शिव भक्ति से सराबोर खेमड़ा एंव क्षेत्र वासी नजर आए ,संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने क्षेत्र वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी और ,क्षेत्र वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा ,भगवान शिव जी की महिमा अपार है ,मैं चन्द पंक्ति से भगवान शिव जी के महिमा का गुणगान नही कर सकता ,जिस तरह मानव समाज के हित के लिए भगवान शिव जी ने विष के घड़े को ग्रहण कर लिया, और मानव जाति के अस्तित्व को बचा लिया उसी तरह वर्तमान समय मे भी हम सभी को भी ,हर मुसीबत की घड़ी में धैर्य रख कर आगे बढ़ता रहने चाहिए, मुसीबत धीरे धीरे समय से खत्म हो जाएगा, शिव कथा में नारी शक्ति का बड़ा महत्व है,आज समाज मे नारी को ससक्त होना जरूरी है ,और हमारे पुरुष समाज को भी नारी शक्ति को आगे लाने में अपना कर्तब्य निभाना चाहिए ,घर की बेटी को उच्च शिक्षा, देकर समाज मे स्तापित करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी ,भारत निर्माण में अपना सकारात्मक भागीदारी निभा सके ।
इस अवसर पर तेजन चन्द्राकर पूर्व मंडी अध्यक्ष ,,संतोष पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष ,,रवि निषाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष बागबाहरा ,हबेलाल यादव विधयक प्रतिनिधि सहित कांग्रेस जन एंव ग्राम खेमड़ा सहित क्षेत्र से काफी संख्या में दर्शनार्थि शिव मंदिर का दर्शन करने आये थे और महाप्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिए ।।