छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग- एक ही स्कूल से 7 बच्चे व शिक्षक हुए कोरो... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग- एक ही स्कूल से 7 बच्चे व शिक्षक हुए कोरोना संक्रमित

बिलासपुर से एक स्कूल से 7 बच्चे व शिक्षक कोरोना पॉजेटिव आये हैं, जिसके बाद स्कूल को 14 दिन के लिए बंद करने का आदेश डीईओ ने जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार भार्गव के निर्देश के बाद बिलासपुर से सेंट फ्रांसिस स्कूल को दो सप्ताह के लिए बंद करने का निर्देश दिया है। दरअसल पिछले दिनों स्कूल में एक छात्र कोरोना पॉजेटिव पाया गया था, जिसके बाद स्कूल में छात्र के प्राथमिक कांटेक्ट में आये 20 बच्चों और स्कूल के शिक्षकों के कोरोना जांच का निर्देश दिया गया था। जांच में 7 छात्र व शिक्षक की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी।

कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर एहितियातन स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस दौरान स्कूल में किसी भी तरह की गतिविधि संचालित नहीं की जायेगी। अब स्कूल को सैनेटाइज और कोरोना के गाइडलाइन के मुताबिक सैनेटाइज करने के बाद ही दोबारा संचालित किया जायेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें