तेन्दूकोना : लोगों को बैठाकर शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
तेन्दूकोना अंतर्गत चौकी बुन्देली पुलिस ने 12 मार्च 2021 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भुरकोनी देशी शराब दुकान के पास एक झोपडी नुमा होटल में एक व्यक्ति को अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जहाँ शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये एवं आरोपी उत्तम चक्रधारी पिता सुमन चक्रधारी उम्र 30 वर्ष के कब्जे से एक नग देशी प्लेन शराब 180ml में अधभरी करीब 90 ml तथा एक नग डिस्पोजल गिलास को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(सी) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें