महासमुंद BIG BREAKING :  बिरकोनी चाकलेट कंपनी का डाटा लेकर म... - CG Sandesh

महासमुंद BIG BREAKING : बिरकोनी चाकलेट कंपनी का डाटा लेकर मैनेजर हुआ फरार, , डाटा लिक होने से हो सकता है करोड़ों का नुकसान

महासमुंद। बिरकोनी स्थिति मनोरमा इण्डट्रीज लिमिटेड स्टेट मैनेजर गौतम दास ने महासमुंद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर बताया है। कि उनके कंपनी का महत्वपूर्ण डाटा लैपटॉप और पेन ड्राइव लेकर यहां पदस्थ मैनेजर भाग गया है। उन्होंने अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि वेस्ट गोदावरी आंध्रप्रदेश के रहने वाले श्रीहरि पिल्लई रामाराव 48 इस कंपनी में मैनेजर प्रोडेक्शन के पद पर कार्यरत था। जो यहां के गुप्त डाटा को बेचने की कोशिश कर रहा है।

कंपनी में चॉकलेट का होता है उत्पादन
बतादें, फैक्ट्री में साल बीज से आयल, सिया बीज से आयल, आम गुठली से आयल निकाल कर उसका उपयोग कोको, बटर में इक्वीवेलेंट (सामान्य) चाकलेट उत्पादन में किया जाता है। इस कंपनी में आरोपी मैनेजर 08 मार्च 2019 से कार्यरत है। जिसमें कम्पनी की कम्पलीट ड्राईंग, कम्पलीट प्रोसेस डाटा, सिस्टम आफ प्रोडक्शन एवं इमपार्टेंट (महत्वपूर्ण) कंपनी की जानकारी जिसमें स्पेशल टेक्नोलाजी को सुरक्षित रखने गोपनीय रखने एवं पूर्णरूपेण संभालकर रखने की पूरी जिम्मेदारी यहां के मैनेजर को दी गई थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें