सावधान: सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नही..पुलिस... - CG Sandesh

सावधान: सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नही..पुलिस कर रही ताबड़तोड़ कार्यवाही..

रायगढ़-पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार गठित विशेष कार्यवाही टीम द्वारा आज चक्रधर नगर थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह अपने टीम के साथ सार्वजनिक स्थानों में शराब व मादक पदार्थो का सेवन करने वाले लोगों पर कार्यवाही कर रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न जगहों में दबिश देकर शराब खोरी कर रहे लोगों पर कार्यवाही की गई थी । उसी तारतम्य में अब चक्रधर नगर पुलिस द्वारा सूचित जगहों पर दबिश देकर शराब खोरी कर रहे लोगों को थाने लाया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार होली त्यौहार को देखते हुए असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही किया जा रहा है। अभी तक 25 से 30 लोगों को थाना लाया जा चुका है जिसमें कुछ नाबालिक लोगों को समझाइश देकर छोड़ा जाएगा और कुछ लोगो पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें