बसना : शराब पीने पीलाने का साधन मुहैया कराने वाले पर कार्यवाही.
बसना पुलिस ने 12 मार्च 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पुरूषोत्तमपुर स्कुल के पास एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पुरूषोत्तमपुर स्कुल के पास पहुंचा शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा जो लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम हीरालाल पिता पुनीत राम ग्राम पुरूषोत्तमपुर का निवासी बताया.
आरोपी के कब्जे से एक 180 एमएल वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में भरी 90 एमएल देशी प्लेन शराब किमती 40 रूपये , शराब की गंध युक्त दो नग डिस्पोजल गिलास किमती 05 रूपये जुमला 45 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य धारा 36(C) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें