सरायपाली : ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाल... - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस ने 13 मार्च 2021 को मुखबीर की सुचना पर जिसायल दास नाम का व्यक्ति ग्राम पलसाभाड़ी के रोड़ किनारे महुआ झाड़ के नीचे में लोगों को अवैध धन लाभ कमाने के लिये ग्राहको को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये अनुसार जगह ग्राम पलसाभाड़ी के रोड़ किनारे महुआ झाड़ के नीचे पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला तथा शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम जिसायल दास पिता उजागर दास उम्र 54 साल साकिन पलसाभाड़ी थाना सरायपाली का होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के पानी बाटल में 200ml हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं दो नग डिस्पोजल गिलास कुल किमती 60 रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें