सरायपाली : चरित्र पर शंका करते हुए पत्नी की कर दी पिटाई. - CG Sandesh

सरायपाली : चरित्र पर शंका करते हुए पत्नी की कर दी पिटाई.

थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम कुटेला में चरित्र पर शंका करते हुए पत्नी की कर दी पिटाई करने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 10 मार्च 2021 को रात करीबन 08.30 बजे गीता दास अपने बच्चे को खेला रही थी तभी उसका पति मनोज दास काम करके घर आये और घरेलू बात को लेकर उसके साथ गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे और उसके चरित्र पर शंका करते हुये रोटी बनाने की चटवा को गरम कर उसके पांव,पैर, एवं जांघ को जलाकर तथा हाथ मुक्का से मारपीट कर उसको चोट पहुंचाये है तथा जान से मारने की धमकी भी दिये है। मां बहन की गंदी-गंदी गली गलौज करने से उसको काफी बुरा लगा । घटना को राजेश्वरी दास एवं जोगनीदास देखे सुने एवं बीच बचाव किये है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा  294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें