तेन्दुकोना : 15 लीटर भरी कच्ची महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

तेन्दुकोना : 15 लीटर भरी कच्ची महुआ शराब जप्त.

तेन्दुकोना पुलिस ने 13 मार्च 2021 को मुखबिर से सुचना मिली की दो व्यक्ति ग्राम बुन्देली गजगिजनी बांध के नीचे नहर के पास खेत में अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिये बना रहे हैं पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बुन्देली के गजगिजनी बांध खेत के पास पहुंचकर जहां एक महिला एवं एक पुरूष हाथ भट्टी बनाकर कच्ची महुआ शराब निकालते दिखे जिन्हें हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड कर नाम पता पूछने पर संदेही ने अपना नाम नरेन्द्र दीवान पिता सरजूराम दीवान उम्र 45 वर्ष एवं महिला संदेही ने अपना नाम मुनिया दीवान पति स्व0 मन्नु दीवान उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी बुन्देली के होना बताये.

आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से तीन अलग अलग 5-5 लीटर प्लास्टिक की जरिकेन में भरी कुल 15 लीटर भरी कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 3000 रूपये तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण (गंजी, डेवचा, घुण्डी) गवाहों के समक्ष बरामद किया गया. आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2), 34(1) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें