महासमुंद पुलिस  की  कार्यवाही....... अवैध  महुआ शराब जब्त - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस की कार्यवाही....... अवैध महुआ शराब जब्त

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महासमुंद मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में चौंकी बुंदेली क्षेत्र में अवैध शराब बनाने एवं कब्जे पर रखने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 13/03/2021 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की.

ग्राम बुंदेली के बांध के नीचे नहर किनारे खेत पास आरोपी नरेंद्र दीवान पिता सरजू दीवान उम्र 46 वर्ष तथा मुनिया बाई दीवान पति स्व. मोहन दीवान उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी बुंदेली डीहपारा चौंकी बुंदेली को मौके पर अवैध महुआ शराब बनाते एवं उनके संयुक्त कब्जे से तीन अलग अलग 5-5 लिटर वाली जरीकेन में कुल 15 लिटर महुआ शराब कीमती करीबन 3000/- रुपये का एवं महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त पात्र   जप्त कर मौके पर धारा 34(2), 34(1)(च) आब. अधिनियम के अन्तर्गत आरोपिगण को बीती रात गिरफ्तार कर आज दिनाँक 14.03.21 को आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें