14 मार्च 2021 को कोसरिया यादव समाज 8 परिक्षेत्र मुख्यालय सिर... - CG Sandesh

14 मार्च 2021 को कोसरिया यादव समाज 8 परिक्षेत्र मुख्यालय सिरपुर में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेलाल यादव अध्यक्षता भुवनेश्वर यादव तथा विशिस्ट अतिथि के रूप में रायपुर दुर्ग से आये केंद्रीय प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के पश्चात कोसरिया यादव समाज के प्रमुख बिंदुओं जिसमे कोसरिया यादव एवम झेरिया शाखा के विलय पर चर्चा हुई पश्चात युवक युवती परिचय सम्मेलन जिसमे 16 युवती तथा 8 युवकों ने अपना अपना परिचय दिया ततपश्चात प्रतिभा सम्मान के अवसर पर 7 उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि 10000 रु उमाशंकर यादव अध्यक्ष बार परिक्षेत्र की ओर से तथा प्रशस्ति पत्र समाज की ओर से प्रदान किया गया ।

सम्मेलन में आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करते हुए 1 जोड़े जो सिरपुर परिक्षेत्र से था का विवाह संपन्न कराया गया ।

सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न परिक्षेत्र से पधारे महिला पदाधिकारीयो का सम्मान किया गया इस अवसर पर बार खल्लारी नर्रा खोल्हा परिक्षेत्र के महिलाओ के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से सम्मेलन अब तक के सबसे बड़े सम्मेलन के रूप में देखा गया

कार्यक्रम में 8 परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारी के अलावा परिक्षेत्र मुख्यालय के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के प्रवक्ता विनोद यादव ने अपनी ओजस्वी वाणी तथा सामाजिक न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए समाज की एकता और अखंडता पर बल देते हुए लड़को की पढ़ाई पर विशेष ध्यान तथा समाज में नेतृत्वक्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें