जिलाध्यक्ष गोपाल राम सिन्हा के नेतृत्च मे वनमंत्री मो. अकबर ... - CG Sandesh

जिलाध्यक्ष गोपाल राम सिन्हा के नेतृत्च मे वनमंत्री मो. अकबर को मासिक मानदेय और नियमतिकरण हेतु दिया गया ज्ञापन...

राज्य लघु वनोपज फड़ मुंशी कर्मचारी संघ जिला इकाई गरियाबंद के जिलाध्यक्ष गोपाल राम सिन्हा के नेतृत्च मे वनमंत्री मो. अकबर से मिल कर अपनी प्रमुख मांग फड़ मुंशी को मासिक मानदेय और नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।

संघ ने कहा की फड़ मुंशी विभिन्न कार्य का संपादन करते हैं जिनमें बूटा कटाई, सर्वे कार्य, फड़ साफ सफाई, तेन्दूपत्ता खरीदी, छात्र वृति कार्य, साल बीज संग्रहण, वनोपज खरीदी, चरण पादुका वितरण कार्य किया जाता हैं. पूरे 12 माह कार्य संपादन करते परंतु तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य के एवज मे मात्र 40रुपये ही दिया जाता हैं जो हमारे परिवार के भरण पोषण के लिये पर्याप्त नही हैं अतः फड़ मुंशी कर्मचारी को मासिक मानदेय प्रदान किया जाये और नियमिति करण करने की माँग क़ो पूरा किया जाये।

वनमंत्री ने बड़े गंभीरता के साथ प्रतिनिधि मण्डल की मांग को सुना और उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया

प्रतिनिधि मण्डल मे प्रमुख रूप सें जिला अध्यक्ष गोपाल राम सिन्हा, जिला सचिव सनत कुमार ध्रुव, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल संरक्षक, ईश्वर यादव ब्लॉक अध्यक्ष बली राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, उपाध्यक्ष कन्हैया मरकाम, सचिव कोमल नेताम, सदस्य टीकम यादव,महादेव मरकाम सहित पदा धिकारी मौजूद रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें