बसना : शासकीय जमीन में चाय ठेला एवं टायर दुकान लगाने वालों क... - CG Sandesh

बसना : शासकीय जमीन में चाय ठेला एवं टायर दुकान लगाने वालों को समझाईस देने पर की मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत छुईपाली टोल प्लाजा में शासकीय जमीन में चाय ठेला एवं टायर दुकान के संचालक को सुपरवाईजर द्वारा समझाईस देने पर उसके साथ मारपीट कर दी गई. जिसपर मामला पंजीबद्ध किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छुईपाली टोल प्लाजा के पेट्रोलिंग सुपरवाईजर सत्यनारायण साहू 14 मार्च 2021 को रात्रि 12.00 बजे से सुबह 08.00 बजे तक ड्युटी पर था, ड्युटी के दौरान टोल टेक्स प्लाजा में ROW के अंदर शासकीय जमीन में द्रोण साहू द्वारा चाय ठेला एवं टायर दुकान संचालन किया जा रहा था, जिसको समझाईस देने पर वह मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए सुपरवाईजर से हाथ मुक्के तथा डंडे से मारपीट किया. जिसके कारण उसे बांए गाल एवं पीठ में दर्द हो रहा है.

बताया गया कि बीच बचाव करने आये नरेन्द्र साहू को भी द्रोण साहू द्वारा लोहे के राड एवं हाथ मुक्के से मारपीट किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें