मंदिर हसौद रायपुर में ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न
आरंग विधानसभा अंतर्गत मंदिर हसौद में ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन रखा गया था जिसमे , समाज की प्रगति ,शिक्षा ,नशापान मुक्ति ,सामाजिक कुरिती ,को दूर कर एक सबल सामाज विकसित करने का उद्देश्य,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर प्रशासन एंव श्रम विकास मंत्री शिवकुमार डहरिया थे।
अध्यक्षता पुनीत राम यादव ठेठवार शाखा अध्यक्ष मन्दिर हसौद थे ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डिगेश यादव ,सन्तोष यादव ठेठवार साखा अध्यक्ष रायपुर विराजमान थे।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिवकुमार डहरिया ने अपने उध्बोधन में कहा एक ससक्त सामाज और सामाज की प्रगति में शिक्षा महत्वपूर्ण है, बीना शिक्षा के कोई भी समाज प्रगति नही कर सकता, समाज मे बेटियों की की शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है, क्योकि एक बेटी दो कुल को दीपक की तरह रोशन करता है आज बेटियां भी सामाज के साथ साथ देश दुनिया मे परचम फैलाकर देश का नाम रोशन कर रही है ।
लेकिन किसी भी सामाज में नशापान मुक्त सामाज होना अतिआवश्यक है क्योंकि नशापान से एक घर ही नही समाज भी प्रभावित होता है और सामाज के प्रगति में बाधा है ,।
आज समाज को मानव मानव एक समान की (वासुदेवः कुटुम्भ कम्भ:) की भावना से रहना चाहिए और व्यक्ति और समाज को सामान रूप से आदर करना चाहिए ,जिससे सामाज का गौरव और बढ़ता है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुनीत राम यादव ने कहा कि समाज मे एकता की भावना आवश्यक है जब तक सामाज में एकता नही होगा तब तक किसी भी सामाज का अस्तिव सम्भव नही है ,आज समाज मे वर्षो से चले आ रहे कई समाजिक कुरीतियां भी व्याप्त है जिसे आने वाले बेहतर भाविष्य के लिए त्यागना भी जरूरी है ,जैसे , नशापान ,अशिक्षा ,बेटी और बेटे में भेदभाव ,विवाह संम्बंध में भी कई रिवाज है ,समाज में मृत्यु भोज जैसे कई कुरीतियां व्याप्त है जिसे त्यागने की जरूरत है।
कार्यक्रम में रायपुर शाखा, से एंव मन्दिरहसोद साखा सहित सुदूर क्षेत्रों से वरिष्ठ यादव बंधु हजारों की संख्या में सम्मलित हुए थे ।