एक युवक को दो बदमाशों ने किया चाकू से हमला....गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती...
राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक युवक को दो बदमाशों ने लहुलुहान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा या गया है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक बदमाश गोलू अंडा और साथी डिक्कू वर्मा उर्फ दीपेश ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक युवक को गंभीर चोंटे आई है।
पुलिस ने बताया कि राजातालाब दुर्गा मंदिर के पास गोलू अंडा और डिक्कू वर्मा ने आशीष चौधरी पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने युवक के पैर पर चाकू से वार किया है। इनके बीच आपस में काफी समय से विवाद था। उसी पुरानी रंजिश को लेकर युवक को लहुलुहान किया गया है।
गौरतलब है कि दोनों आरोपी गोलू और डिक्कू के खिलाफ पूर्व में भी चाकूबाजी के मामले दर्ज हैं। दोनों आदतन बदमाश बताये जा रहें हैं इसके साथ ही घायल आशीष चौधरी के ऊपर भी पहले एक दो अपराध दर्ज हो चुके हैं। पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की पतासाजी कर रही है।