दो बदमाशों ने कुरियर बॉय से मारपीट कर लूट लिया 80 हजार....जि... - CG Sandesh

दो बदमाशों ने कुरियर बॉय से मारपीट कर लूट लिया 80 हजार....जिले में बढ़ रहे आपराधिक घटना बनी चिंता की विषय....

कूरियर बॉय से सरेराह मारपीट कर बदमाशों ने 80 हजार लूट की वरदात को अंजाम दिया है, इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी कर वापस आ रहे कूरियर बॉय से सरेराह मारपीट कर बदमाशों ने 80 हजार की लूट लिए। रामभाठा जवाहर नगर निवासी सत्यम चौहान ई-कार्ट लॉजिस्टिक प्रालि में डिलीवरी करता है। गुरुवार शाम युवक काम निपटाकर अपने दफ्तर की ओर जा रहा था। बड़े रामपुर रोड पर अचानक दो अज्ञात युवक कूरियर बॉय को रोककर उसके साथ गाली गलौज कर 80 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। युवकों के पास पुराने मॉडल की पैशन प्रो गाड़ी थी। वारदात रात 8 से 9 बजे के बीच की है। वही अब कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



अन्य सम्बंधित खबरें