बागबाहरा : बाइक और सायकल के बीच भिंडत, बाइक सवार की मौके पर मौत
कोमाखान से लगे ग्राम कुलिया के समीप मोटरसाइकिल और साइकल का एक्सक्सीडेंट हो गया जिसमें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई वही सायकल सवार को गहरी चोंटे आयी है । सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि साईकल सवार कसेकेरा रास्ते से कोमाखान के लिए आ रहा था उसी रास्ते मोटरसाइकिल भी आ रहा था. मोटरसाइकिल तेज गति में होने के कारण अनियन्त्रित हो गया और सायकल सवार को ठोकर मार दिए, टक्कर इतना भंयकर था कि मौके पर ही बाइक चालक की मृत्यु हो गयी । जिसका नाम हेमराज यादव पिता अगनू यादव उम्र करीब 28 वर्ष कसेकेरा का निवासी होना बताया गया है ।
खबर की सूचना पाकर घटना स्थल पर आपातकाल सेवा वाहन पहुची और दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया ,बताया जा रहा है कि बाइक सवार समीपस्थ ग्राम कसेकेरा से था और सायकल सवार का पता नही चल पाया है, सायकल सवार को गहरा चोंटे आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।