बसना : दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, एक की मौत. - CG Sandesh

बसना : दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, एक की मौत.

थाना बसना ग्राम गोडमर्रा डीपापारा के पास दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, एक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

सम्पूर्ण मर्ग जांच पर पुलिस ने बताया कि मृतक अकरम सलमानी पिता अहमद नबी सलमानी उम्र 20 साल साकिन फैजगंज बेटा थाना फैजगंज जिला बदायु उत्तरप्रेश अपने मोटर सायकल के पीछे आरिफ खान उम्र 20 साल मोटर सायकल क्रं0 सीजी 10 इपी 3769 प्लेटिना से बसना आ रहे थे. 19 फरवरी 2020 को 11.00 बजे बसना, बिलाईगढ रोड घटना स्थल ग्राम गोडमर्रा डीपापारा के पास पहुंचे थे कि सामने बसना की ओर से आ रही मो0सा0 क्रं0 CG 06 GK 4614 सीडी डिलक्स का चालक निर्मल भोई ग्राम बरनईदादर अपने मो0सा0 को बहुत ही तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक के मो0सा0 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक को एवं पीछे बैठे आरिफ खान को चोंट लगा जिन्हें सीएचसी बसना से ईलाज हेतु रायपुर रिफर करने पर मेकाहारा हस्पताल रायपुर में मृतक की मृत्यु हो गयी ।

सम्पूर्ण मर्ग जांच पर मृतक की मौत आरोपी सीडी डिलक्स का चालक निर्मल भोई ग्राम बरनईदादर द्वारा अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से एक्सीडेंट करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337, 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें