बसना : 07 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस ने 15 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी प्रशांत यादव पिता पूर्णचंद यादव उम्र 24 साल साकिन लमकेनी थाना बसना को अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिसके कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग के जरकीन में करीब 04 लीटर हांथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये जप्त किया गया.
इसी तरह से 14 मार्च 2021 को ग्राम बड़े साजापाली में एक व्यक्ति के कब्जे से एक जरकीन में अवैध महुआ शराब जप्त किया गया. आरोपी बंशी भारद्वाज पिता मोतीराम भारद्वाज उम्र 28 साल साकिन बड़े साजापाली का निवासी होना बताया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कब्जे एक 10 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में भरी हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब करीब 03 लीटर कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें