बागबाहरा : चखना ठेला में लोगों को शराब पीने का सामान उपलब्ध कराने वाले पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस ने 15 मार्च 2021 को मुखबिर की सूचना पर NH 353 मेन रोड पिथौरा चौक के पास संटी लोगानी को अपने चखना ठेला में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा है ।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड किया शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गये. तथा आरोपी संटी गोलानी पिता गोविन्द गोलानी उम्र 28 साल साकिन वार्ड नं0 08 कर्रापारा बागाबहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द को रंगे हाथों पकडा गया। आरोपी के कब्जे से एक देशी प्लेन पौवा 180ML वाली शीशी में करीबन 100ML शराब भरी हुई कीमती 50 रूपये, 10 नग डिस्पोजल, 5 नग चना का पैकेट, 05 नग फल्ली पैकेट, 05 नग पानी पाउच जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें