सहकारी बैंक में नया खेल टेंडर जारी नही हुआ और खरीददारी लाखो में
बागबाहरा-जनपद के बागबाहरा-कोमाखान सहकारी बैंक व समितियां भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है, क्योंकि नेता,अधिकारी व कर्मचारियों का ग्रामीण क्षेत्र में तगड़ा नेटवर्क है। क्योंकि ये ही अनाज खरीदने,खाद-बीज बांटने से लेकर किसानों को कर्ज बाँटने का काम करते हैं। रायपुर जिला सहकारी बैंक कोमाखान शाखा के प्रभारी शाखा प्रबंधक ने बिना टेंडर के बैंक के अंतर्गत आने वाली 14 सहकारी समितियों को रायपुर की फर्म मानिक ट्रेडर्स के द्वारा करीब 30 लाख से अधिक की त्रिपाल व झिल्ली को बिना निविदा के दोगुने दर पर प्रदाय करने की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर ,जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर को 8 दिसम्बर 20 को की गई है।
इसके साथ ही विधान सभा में 4 मार्च 21 को रायपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कोमाखान व बागबाहरा शाखा में 50 लाख रुपये की खरीददारी में हुई अनियमिताओं की गूंज छाई रही। जिस पर सहकारिता मंत्री ने कहा इस मामले में विभागीय जांच जारी है, जांच पूरी होने तक प्रतीक्षा कीजिये। इस पर अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए, 1 माह का अल्टिमेटम दिया है।