लेखन एवं स्टेशनरी सामग्री विक्रेताओं से 29 मार्च तक निविदा आ... - CG Sandesh

लेखन एवं स्टेशनरी सामग्री विक्रेताओं से 29 मार्च तक निविदा आमंत्रित...आप भी कर सकते हैं आवेदन...

जिला कार्यालय रायगढ़ सहित जिले के विभिन्न विभागीय कार्यालयों के लिये वर्ष 2021-22 हेतु लेखन एवं स्टेशनरी सामग्री क्रय तथा कम्प्यूटर/फोटोकापीयर काटे्र्रज का रिफिलिंग किये जाने हेतु दर अनुमोदन कर घोषित किया जाना है, जिसके लिये समस्त स्थानीय लेखन सामग्री विक्रेताओं से निविदा आमंत्रित किया गया है।

 इच्छुक व्यक्ति निविदा सीलबंद लिफाफे में 29 मार्च 2021 को दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय रायगढ़ में जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले निविदा पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। निविदा 29 मार्च को ही अपरान्ह 3 बजे निविदाताओं के समक्ष खोली जायेगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।


अन्य सम्बंधित खबरें