ट्रेलर सहित 6 लाख रुपये क़ीमती 45 टन आयरन गोली की चोरी....पुलिस ने मुंशी और ड्राइवर को किया गिरफ्तार..!
कहा जाता है कि लालच हर गुनाह की नींव होती है, पर व्यक्ति इसी लालच के खातिर बड़े से बड़े जुर्म करने में भी नही हिचकता..! वर्तमान घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित एमएसपी फैक्ट्री जामगांव से आयरन गोली लोड कर ट्रेलर वाहन का चालक टेलर में लोड आयरन गोली का बिना कांटा कराये चोरी की इरादे से भाग गया। घटना के बाद सुरक्षा अधिकारी द्वारा चक्रधर नगर थाना में आरोपी चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।
मिली जानकारी अनुसार पूरी घटना 13 मार्च के शाम की है। जब ट्रेलर वाहन का ड्रायवर और ट्रांसपोर्ट का मुंशी MSP फैक्ट्री जामगांव के 6 लाख रूपये कीमती आयरन गोली को चोरी कर अवैध रूप से खपाना चाहते थे।
बिना कांटा कराये भागा था चालक-
13 मार्च के शाम को पैलेट डिवीजन में लगे कांटा घर का इंचार्ज हरेंद्र कुमार ने पैलेट डिवीजन के सिक्योरिटी ऑफिस में सूचना दिया कि ट्रेलर क्रमांक CG 13 L-3552 का ड्राइवर पैलेट यार्ड से पैलेट गोली लोड कर बिना कांटा कराए चोरी करके भाग गया है । वाहन में करीब 45 टन पैलेट गोली लोड है।
होटल में मिला आरोपी चालक-
ट्रेलर वाहन एवं ड्रायवर की पुलिसिया पतासाजी दौरान कल ड्रायवर हरिवंश राम जामगांव के एक होटल में मिला जिसे पूछताछ करने पर हरिवंश बताया कि ट्रांसपोर्टर के मुंशी सत्यानाराण उर्फ सत्या के कहने पर ट्रेलर वाहन को आयरन गोली समेत चोरी कर कुकुर्दा के जंगल में छिपाकर रखा है, जिसके बाद मुंशी सत्यनारायण प्रधान को हिरासत में लिया गया जिसने ड्रायवर के साथ मिलकर आयरन/पैलेट गोली चोरी करना स्वीकार किया है । आरोपियों के बताए अनुसार कुकुर्दा जंगल से ट्रेलर क्रमांक CG 13 L-3552 मय 45 टन आयरन गोली कीमती 6 लाख रूपये का बरामद किया गया है ।
अपराध में शामिल दोनों आरोपी 1– हरिवंश राम पिता स्व. रामप्रसाद राम उम्र 40 वर्ष निवासी जरही थाना डंडई जिला गढवा बिहार 2-सत्यानारायण प्रधान उर्फ सत्या पिता स्व. सुदामा प्रधान उम्र 43 वर्ष निवासी मनुवापाली थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।