भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र में लगाया हेल्प डेस्क...
दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने पूर्ण स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन का टीका लगाकर देश के वैज्ञानिकों का सम्मान किया है, इसी तारतम्य में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवम् भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर सारंगढ़ के कार्यकर्ता भी इस टीकाकरण महाअभियान का हिस्सा बने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बने इस संकल्प के साथ "सेवा ही संगठन" कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सारंगढ़ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवाने आए नागरिकों के लिए हेल्प डेस्क लगाकर सहायता पहुंचाया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरि नाथ खूंटे, पूर्व नगर अध्यक्ष राजा गुप्ता, नगर अध्यक्ष नयन बेहार, सालार मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, युवा नेता कृष्णा महिलाने, युवा तुर्क विंशू शर्मा, आयुष्मान नामदेव, लक्ष्मण लहरे उपस्थित रहे।