सरायपाली : फर्जी ऋणपुस्तिका बनाकर रकम आहरण करने पर मामला दर्... - CG Sandesh

सरायपाली : फर्जी ऋणपुस्तिका बनाकर रकम आहरण करने पर मामला दर्ज.

थाना सरायपाली अंतर्गत फर्जी ऋणपुस्तिका एवं फार्म नंबर C बनाकर आवेदक से धोखाधड़ी कर बैंक से फर्जी तरिके से रकम आहरण करने पर से मामला दर्ज किया गया है.

आपको बता दें कि ग्राम लमकेनी का श्रीराम प्रधान पिता महेश्वर वर्ष 2017 में फर्जी फार्म C, बी1, नक्शा, खसरा का आवेदन देकर 4.40 हेक्टेयर पर फर्जी तरीक से लोन निकाल लिया था.

जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली से की गई थी. मामले में शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली ने मामले की जाँच कर बैंक को फर्जी पट्टा से लोन निकालने वाले के ख़िलाफ एफ.आई.आर. करने के निर्देश दिए थे.

प्राप्त जानकरी के अनुसार विमल, प्रमोद प्रधान व अन्य तीन ग्राम लमकेनी थाना बसना द्वारा शिकायत की गई थी. जिसमें बताया गया था कि खसरा नं. 191 रकबा 0.440 का फर्जी ऋण पुस्तिका बनवाकर पंजाब नेशनल बैंक सरायपाली में बंधक बनाकर तीन लाख रूपये का केसीसी लोन श्रीराम प्रधान पिता महेश्वर प्रधान के द्वारा लिया गया था.

जिस पर तत्कालीन बैंक प्रबंधक के द्वारा गलत सत्यापन कराये जाने एवं अधिवक्ता के0के0 बारीक द्वारा गलत सर्च रिपोर्ट तैयार कर आरोपी श्रीराम प्रधान को तीन लाख रूपये के केसीसी लोन की राशि का आहरण कराया गया था.

आरोपी श्रीराम प्रधान, तत्कालीन बैंक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक सरायपाली एवं अधिवक्ता के0के0 बारीक द्वारा वर्ष 2017 में कुटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी ऋणपुस्तिका एवं फार्म नंबर C बनाकर आवेदक विमल ,प्रमोद प्रधान वगैरह से धोखाधड़ी कर पंजाब नेशनल बैंक सरायपाली से फर्जी तरिके से रकम आहरण करने पर से आरोपियों के विरूद्ध धारा 420,467,468,471,34 भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें