बागबाहरा : मोटर सायकल से गिरकर सिर में गंभीर चोट लगने से मौत.
बागबाहरा थाना अंतर्गत हरनादादर मोड़ के पास मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गड्डा में गिर जाने से सिर में गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लेखन बंजारा पिता बाबुलाल बंजारा उम्र 38 साल गाडाघाट थाना खल्लारी जिला महासमुंद का 28 दिसम्बर 2020 के 17/00 बजे के आसपास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 1753 से चण्डी मंदिर खाना खाकर वापस आ रहा था कि हरनादादर मोड के पास तिराहा में अपने मो0सा0 अनियंत्रित हो जाने से रोड किनारे गड्डा में गिर जाने से उसके सिर में गंभीर चोट लगने से लेखन बंजारा को CHC बागबाहरा ले जाया गया. जिसे डा0 द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस में मामले की मर्ग जांच पर आरोपी मोटर सायकल का चालक लेखन बंजारा के विरूद्ध धारा 304(A) भादवि का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया.